यूपी में कानपुर और बरेली सबसे ठंडा, IMD ने कड़ाके की ठंड संग शीतलहर को लेकर जारी किया ये अलर्ट
यूपी में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. कानपुर 5.7°C के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया. जबकि बरेली में भी पारा 6.9°C तक गिरा है. लखनऊ सहित अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे है. IMD ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह की शुरुआत से कड़ाके की शीतलहर का असर तेज़ होगा जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी.
ADVERTISEMENT

Cold wave alert in UP
UP Weather Update: पूरे उत्तर प्रदेश में अब सर्दी ने अपने पांव पसार दिए हैं और गलन के साथ ठंड बढ़ने लगी है. अब तक ठंड सिर्प सुबह और रात के समय महसूस होती थी, वहीं अब कई इलाकों में दिन के समय में भी शीतलहर चल रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह की शुरुआत से शीतलहर का प्रभाव और तेज होगा. यूपी में आने वाले दिनों न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है.