लेटेस्ट न्यूज़

'गलती हुई है तो दंड मिलेगा...', राम मंदिर चंदा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का बड़ा बयान आया सामने

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता और चंदा चोरी मामले की जांच के बीच ट्रस्ट के ट्रस्टी और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Temple
Ram Mandir Temple
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता और चंदा चोरी मामले की जांच के बीच ट्रस्ट के ट्रस्टी और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. आजतक से बातचीत में उन्होंने चंपत राय के इस्तीफे, अनिल मिश्रा पर लगे आरोपों और ट्रस्ट की जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उनका कहना है कि रामलला की संपत्ति से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती.