UPTak Baithak Logo

UP Police Recruitment Exam 2026: UP Police Bharti Exam 2026, अमेठी में 1,312 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, पहली पाली में 72% से ज्यादा उपस्थिति

Amethi Police Recruitment Exam: अमेठी में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पाली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. 4,752 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,440 ने परीक्षा दी, जबकि 1,312 अनुपस्थित रहे. नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की गई थी.

ADVERTISEMENT

Police Bharti Exam 2026 Update
Police Bharti Exam 2026 Update
social share
google news

Amethi Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पाली सोमवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा में कुल 4,752 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,440 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1,312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. इस प्रकार पहली पाली में 72.4 प्रतिशत उपस्थिति तथा 27.6 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्ज की गई.