UPTak Baithak Logo

Amethi News: सरकारी टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Amethi News: अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में सरकारी पानी की टंकी की सफाई के दौरान 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना से गांव में शोक और आक्रोश व्याप्त है.

ADVERTISEMENT

  Amethi Water Tank Cleaning Accident
Amethi Water Tank Cleaning Accident
social share
google news

Amethi News: संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे मुरारपुर मजरे उत्तरगांव में सोमवार सुबह सरकारी पानी की टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और रिपोर्ट दर्ज होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.