UPTak Baithak Logo

चित्रकूट में फिल्मी स्टाइल में हवा में 10 फीट उछला तेज रफ्तार ट्रक, नीचे से बाल-बाल गुजरी कार... रोंगटे खड़े कर देने वाला Video आया सामने

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में लालापुर वाल्मीकि नदी पुल के पास एक भयानक ट्रक हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया और कार बाल-बाल बची. एसपी अरुण कुमार सिंह ने दी जानकारी, देखें हैरान करने वाला वीडियो.

social share
google news

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक बेहद हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है. लालापुर वाल्मीकि नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू होकर फिल्मी अंदाज में हवा में उछल गया. यह कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि हकीकत थी, जो वहां पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ब्रेक लगने के कारण ट्रक का पिछला हिस्सा करीब 10 फीट ऊपर हवा में उठ गया और ठीक उसी सेकंड एक कार उसके नीचे से गुजर गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई.