UP Tak Ground Report: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर आदेश के बीच हजारों छात्र परेशान, बोले- 'हमारी पढ़ाई और भविष्य बचाइए'
UP Tak Ground Report: रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण आदेश के बीच यूपी Tak ने छात्रों से बातचीत की. छात्रों ने पढ़ाई, फीस, भविष्य और यूनिवर्सिटी के माहौल को लेकर अपनी चिंता जताते हुए सरकार से आदेश वापस लेने की मांग की.
ADVERTISEMENT

Mohammad Ali Jauhar University News
रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के आदेश सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच यूपी Tak ने यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचकर अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में पढ़ने वाले छात्रों से बातचीत की. इस दौरान छात्रों ने अपनी पढ़ाई, फीस, यूनिवर्सिटी के माहौल और भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से ध्वस्तीकरण का आदेश वापस लेने की मांग की है. छात्रों का कहना है कि अगर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई होती है तो हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा और कई परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा.
