Sitapur News: सीतापुर में गुटबाजी और लापरवाही पर बड़ा एक्शन, दो शिक्षक निलंबित, पांच का वेतन रोका
Sitapur Viral Video: सीतापुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में लापरवाही और गुटबाजी सामने आने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया. पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका गया. विद्यालय समय से पहले बंद मिलने, एमडीएम रिकॉर्ड में गड़बड़ी और वायरल वीडियो मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT

सीतापुर में गुटबाजी और लापरवाही पर बड़ा एक्शन, दो शिक्षक निलंबित, पांच का वेतन रोका
Sitapur News: जिले के विद्यालयों में लापरवाही और शिक्षकों के बीच गुटबाजी पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बेहटा क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए.
