Mathura News: मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में तहसील का घेराव
Mathura Congress Protest: मथुरा में कांग्रेस ने छात्रों से जुड़े मुद्दों, कथित पेपर लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील का घेराव किया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई.
ADVERTISEMENT

मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में तहसील का घेराव
Mathura Congress Protest: कांग्रेस ने गुरुवार को छात्रों से जुड़े मुद्दों, महंगाई, भ्रष्टाचार और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर मांट तहसील पर प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर तहसील का घेराव किया और विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
