बेटी बनी मां की सौतन... कानपुर देहात में सास ने कर ली दामाद से शादी, अब दोनों मांग रहे आशीर्वाद
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में दामाद और सासू मां के कोर्ट मैरिज करने का एक अनोखा मामला सामने आया है. इस शादी के बाद बेटी अब अपनी मां की सौतन बन गई है. सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद समाज में चर्चा तेज.
उत्तर प्रदेश के अकबरपुर से एक बेहद अनूठी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पारंपरिक पारिवारिक रिश्तों की परिभाषा को पूरी तरह बदल दिया है. अमूमन दामाद और सास का रिश्ता आदर-सम्मान और मेहमाननवाजी का होता है, लेकिन यहां इस जोड़ी ने सीधे कोर्ट में शादी रचाकर अपने रिश्ते को एक नया और चौंकाने वाला रूप दे दिया है. कोर्ट मैरिज के बाद इस अनोखी जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने समाज और पारिवारिक रिश्तों की सोच को एक नई चुनौती दी है.
