Amethi Crime News: अमेठी में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे वारदात से इलाके में दहशत
Amethi Murder News: अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे 70 वर्षीय हीरालाल द्विवेदी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi Murder News: जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
