कुर्ता-पायजामा, लंबी दाढ़ी और नमाज..., शामली का आयुष कैसे बना रहमान? जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से प्यार-निकाह और फिर धर्मांतरण, पूरा मामला हैरान कर देगा
Shamli Ayush Rahman Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक के कथित धर्मांतरण और निकाह का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आयुष मलिक के इस्लाम धर्म अपनाकर रहमान नाम रखने और जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से निकाह करने के बाद विवाद गहरा गया है.
ADVERTISEMENT

Shamli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक के कथित धर्मांतरण और निकाह का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आयुष मलिक के इस्लाम धर्म अपनाकर रहमान नाम रखने और जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी से निकाह करने के बाद विवाद गहरा गया है. परिवार का दावा है कि आयुष के रहन-सहन में अचानक बदलाव आने लगा था. उसने कुर्ता-पायजामा पहनना शुरू कर दिया, लंबी दाढ़ी रख ली और नियमित रूप से नमाज पढ़ने जाने लगा. इसके बाद परिवार को धर्म परिवर्तन की जानकारी हुई. युवक के पिता देवराज ने पूरे मामले को एक सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि बेटे को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने की मंशा से यह सब किया गया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम, तीन मौलानाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने चांदनी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
