पांच वक्त की नमाज, बदला पहनावा और बढ़ाई दाढ़ी... चांदनी कुरैशी ने ऐसा क्या किया कि शामली का आयुष मालिक बन गया 'मोहम्मद अली'
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में कारोबारी के बेटे आयुष मलिक का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराकर 'मोहम्मद अली' बनाने के आरोप में पुलिस ने फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है. एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के लिए SIT गठित की है.
ADVERTISEMENT

Shamli conversion case
Shamli News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को यूपी के गैर-कानूनी धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई यूपी के एक कारोबारी देवराज मलिक की शिकायत पर की गई. देवराज मलिक का आरोप है कि एक साजिश के तहत उनके बेटे आयुष मलिक का जबरन धर्म बदलवाया गया, उसे एक नई पहचान दी गई और परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने व वित्तीय लाभ के लिए उसे अपने परिवार से दूर कर दिया गया.
