UP Police Constable Exam: 8, 9 और 10 जून को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा... 28 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जून को होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी. 6 पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. सीसीटीवी और भारी पुलिस बल की निगरानी में होगी परीक्षा.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी. इस व्यापक भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन के स्तर पर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. अधिकारियों की पूरी सक्रियता के बीच अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें उन्हें संयम और धैर्य के साथ भाग लेने की अपील की गई है.
