Exclusive: 'जंतर-मंतर जाकर सबका इलाज करता', प्रोटेस्ट में जा रहे स्टूडेंट्स को थप्पड़ मारने वाले सत्यम पंडित की नहीं रुक रही 'दादागिरी'!
जंतर-मंतर पर छात्रों से कथित मारपीट के वायरल वीडियो के बाद अब गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित ने हमसे खास बातचीत में अपना पक्ष रखा है. उसने घटना को लेकर कई दावे किए और अपने खिलाफ उठ रही कार्रवाई की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी.
ADVERTISEMENT

Satyam Pandit Statement
Satyam Pandit Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित दो छात्रों से बहस करते और उन्हें थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी. अब इस पूरे विवाद पर सत्यम पंडित ने यूपी Tak से खास बातचीत में अपना पक्ष रखा है. सत्यम पंडित ने घटना को लेकर कई दावे किए और अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की मांगों पर भी प्रतिक्रिया दी है.
