लेटेस्ट न्यूज़

13 दिन पहले हुआ उद्घाटन, पहली बारिश में धंसा 4200 करोड़ का कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे!

कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 13 दिन बाद उन्नाव में सड़क का हिस्सा धंस गया. वीडियो वायरल होने के बाद सपा और कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए, जबकि NHAI ने मरम्मत शुरू कर सफाई दी.

ADVERTISEMENT

Kanpur-Lucknow Elevated Expressway News
Kanpur-Lucknow Elevated Expressway News
social share
Google CTA

UP News: 13 जुलाई को एक भव्य समारोह के बाद शुरू किए गए कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर अब सवाल उठ गए हैं. जिस एक्सप्रेसवे को विश्वस्तरीय गुणवत्ता की नजीर बताया गया था, वह उद्घाटन के महज 13 दिन बाद ही विवादों में आ गया. लगातार बारिश के बीच उन्नाव जिले के कोरारी के पास 6-लेन एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा कई मीटर तक धंस गया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं और विपक्ष ने सरकार व निर्माण एजेंसियों पर निशाना साधा है. हालांकि इस मामले में अपडेट जारी करते हुए NHAI ने बताया है कि एक्सप्रेसवे का जो हिस्सा धंस गया था, उसकी मरम्मत कर दी गई है.