जंतर मंतर जा रहे जिस छात्र को सत्यम पंडित ने मारा था उसने तोड़ी चुप्पी, एक-एक बात बता दी
जंतर-मंतर पर छात्रों से मारपीट के वायरल वीडियो के बीच पीड़ित छात्र आयुष ने यूपी Tak से बातचीत में पूरी घटना बताई. उनका आरोप है कि प्रदर्शन में जाते समय रास्ते में उन्हें रोककर धमकाया गया और उनके दोस्त के साथ मारपीट की गई.
ADVERTISEMENT

Satyam Pandit Student Assault News
Satyam Pandit Student Assault News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे दो छात्रों के साथ मारपीट का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में गाजियाबाद निवासी 'राष्ट्रीय हिन्दू वीर सेना' का नेता सत्यम पंडित दोनों छात्रों को थप्पड़ मारते और उनसे बहस करते दिखाई दे रहा हैं. इस बीच पीड़ित छात्र आयुष ने यूपी Tak से बातचीत में उस दिन की पूरी घटना बताई है. आयुष का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ केवल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्हें रोककर धमकाया गया और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई.
