यूपी में 24 घंटे में 6 एनकाउंटर, 1.90 लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह भी हुआ ढेर, 4 के पैर में लगी गोली
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस और एसटीएफ ने कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

UP Police Encounter News
UP Police EncounterNews: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता दिखाई दे रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस और एसटीएफ ने कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया. अयोध्या, झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली समेत कई जिलों में हुई मुठभेड़ों और छापेमारी के दौरान कई आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि एक कुख्यात इनामी अपराधी की मौत हो गई. कई बदमाश पुलिस कार्रवाई में घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
