UPTak Baithak Logo

1.90 लाख का इनामी अपराधी भानु प्रताप सिंह अयोध्या में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया,  40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में दर्ज थे मुकदमे

Ayodhya Bhanu Pratap Singh Encounter News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या क्षेत्र में एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

ADVERTISEMENT

Ayodhya Bhanu Pratap Singh Encounter News
Ayodhya Bhanu Pratap Singh Encounter News (Photo: AI Generated)
social share
google news

Ayodhya Encounter News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या क्षेत्र में एसटीएफ प्रयागराज यूनिट और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस एनकाउंटर में भानु प्रताप सिंह मारा गया. एसटीएफ टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर जे.पी. राय कर रहे थे. भानु पर आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर सहित कई जिलों में कुल 1 लाख 90 हजार रुपये का इनाम घोषित था.