Sitapur News: सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध मदरसा, सीतापुर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खाली करने का आदेश जारी
Sitapur Madrasa Encroachment Case: सीतापुर में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध रूप से संचालित मदरसे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद मदरसा प्रबंधन को परिसर खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. समय सीमा में पालन न होने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
ADVERTISEMENT

Sitapur Government Land Encroachment
Sitapur Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक मदरसे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में स्थित इस मदरसे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. अब जिला प्रशासन की जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद मदरसा प्रबंधन को परिसर खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है.
