जिस जहांगीर खान ने खुलेआम दी थी यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी वो नेपाल सीमा से हुआ गिरफ्तार... 'फाल्टा का पुष्पा' क्यों पकड़ा गया?
पश्चिम बंगाल STF ने नेपाल सीमा से टीएमसी नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया है. चुनाव के दौरान यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा (Singham) को 'पुष्पा' बताकर धमकी देने के बाद जहांगीर खान चर्चा में आया था. जानें पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

TMC Leader Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma
पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जहांगीर खान काफी समय से फरार चल रहा थे और छिपने के ठिकानों को बदल रहा थे. एसटीएफ ने जहांगीर के एक बेहद करीबी सहयोगी के फोन नेटवर्क को ट्रैक किया, जिसके जरिए पुलिस उसकी सही लोकेशन तक पहुंचने में कामयाब रही और उसे दबोच लिया. मालूम हो कि बंगाल विधानसभा चुनाव के वक्त जहांगीर खान, पुलिस ऑब्जर्वर और यूपी के IPS अजय पाल शर्मा से जुबानी जंग के बाद चर्चा में आए थे.
