लेटेस्ट न्यूज़

कुशीनगर में महिला ने पुलिसकर्मियों का पकड़ा कॉलर, युवक ने जड़ा थप्पड़... 25000 की घूस और मारपीट के आरोपों से गरमाया माहौल

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों में खूनी झड़प. महिला ने पुलिसकर्मियों का कॉलर खींचा और युवक ने थप्पड़ मारा. महिला ने पुलिस पर ₹25,000 की घूस मांगने का लगाया आरोप. वीडियो वायरल.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र से पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प और टकराव का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद इतना भड़क गया कि एक महिला ने दो पुलिस अधिकारियों के कॉलर पकड़कर उनसे सरेआम हाथापाई और झगड़ा शुरू कर दिया. इसी हंगामे के बीच एक युवक ने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है.