लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में एनकाउंटर में मारा गया भानु प्रताप सिंह कौन? पूर्वांचल के अंडरवर्ल्ड को लगा तगड़ा झटका

अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया. एक लाख रुपये से अधिक के इनामी भानु प्रताप पर हत्या, लूट, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 40 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
भानु प्रताप सिंह
social share
Google CTA

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: यूपी में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी, शार्प शूटर और कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू मारा गया. मामला अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात का है.