लेटेस्ट न्यूज़

कुल हुवल्लाह पढ़ने से ताकत आई... शामली का आयुष मलिक बना मोहम्मद अली, अल्हम्दुलिल्लाह कहते हुए बोला- चांदनी से 4 साल पहले हुआ निकाह

शामली के बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में पीड़ित आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली ने खुद सामने आकर अपनी कहानी बताई है. जहां पुलिस इसे करोड़ों की 'भारत मेडी शॉप' हड़पने का ब्रेनवॉश रैकेट बता रही है, वहीं आयुष ने चांदनी कुरैशी का बचाव किया है. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Ayush Malik Alias Mohammad Ali
Ayush Malik Alias Mohammad Ali
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले का कथित सुनियोजित धर्मांतरण मामला इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. शामली पुलिस द्वारा इस मामले में फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार किए जाने के बाद यूपी Tak की टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पीड़ित बताए जा रहे युवक आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद अली से खास बातचीत की है. इस बातचीत में युवक ने अपने धर्म परिवर्तन की पूरी कहानी सिलसिलेवार ढंग से बयां की है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस और जांच एजेंसियां इसे करोड़ों रुपये की बेशकीमती संपत्ति को हड़पने के लिए किया गया एक गहरा ब्रेनवॉश और सुनियोजित रैकेट मान रही हैं.