लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में सपा ने उठाया पीडीए आरक्षण घोटाले का मुद्दा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

UP Politics: अमेठी में समाजवादी पार्टी ने कथित पीडीए आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि विभिन्न भर्तियों में आरक्षण नियमों का पालन नहीं हुआ, जिससे हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हुए। सपा ने इसे आगामी चुनावों का प्रमुख मुद्दा बनाने का ऐलान किया है

ADVERTISEMENT

:Amethi News
Amethi News
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने प्रदेश सरकार पर आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पिछले आठ वर्षों में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के आरक्षण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं.