UPTak Baithak Logo

पेप्सी शर्मा के घर पहुंचीं सपना चौधरी को देखते ही उनसे लिपटकर रो पड़ी पत्नी, रागनी गायक की हार्ट अटैक से हो गई थी मौत

Sapna Choudhary: मशहूर रागनी गायक पेप्सी शर्मा के निधन के बाद उनके पैतृक गांव पतला पहुंचीं मशहूर डांसर सपना चौधरी. तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सपना को देख रो पड़ीं पेप्सी शर्मा की पत्नी.

ADVERTISEMENT

Sapna Choudhary
Sapna Choudhary
social share
google news

Sapna Choudhary: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोक संगीत जगत के बेताज बादशाह प्रसिद्ध रागनी गायक यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा के असमय निधन से पूरा कला जगत सदमे में है. 12 जून को उनके पैतृक गांव पतला (गाजियाबाद) में आयोजित शोकसभा में देश की मशहूर हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना चौधरी पहुंचीं. बरसों तक पेप्सी शर्मा के साथ मंच साझा करने वाली सपना चौधरी जैसे ही दिवंगत कलाकार के आवास पर पहुंचीं, वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया. सपना ने पेप्सी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को इस गहरे दुख को सहने की सांत्वना दी.