UPTak Baithak Logo

हम सिर्फ न्याय मांग रहे थे - लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 5-6 छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Lucknow Student Protest: लखनऊ में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 5-6 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया. छात्रों का कहना है कि वे परीक्षा कैलेंडर, नॉर्मलाइजेशन और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं.

social share
google news

Lucknow Student Protest: लखनऊ में विभिन्न सरकारी भर्तियों और परीक्षा संबंधी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अचानक 5-6 छात्रों को अपने कब्जे में लिया, जो होमगार्ड, कांस्टेबल, लेखपाल समेत अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी हैं. छात्रों का कहना है कि वे केवल अपनी परीक्षाओं की समय-सारणी, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और नॉर्मलाइजेशन व्यवस्था को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे. उनका दावा है कि वे गरीब परिवारों से आते हैं और सरकारी नौकरी ही उनके भविष्य का सहारा है, इसलिए वे सरकार से न्याय और उचित सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं.