लेटेस्ट न्यूज़

बीच-बचाव करने पहुंचे BJP कार्यकर्ता अजय सिंह की पीट-पीटकर हत्या... परिजनों की आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

ADVERTISEMENT

Jaunpur Murder Case: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष में बीजेपी कार्यकर्ता अजय सिंह उर्फ पप्पू की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर मुख्य आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है.

social share
Google CTA

Jaunpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दोपुर कौली गांव में बुधवार की रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस विवाद के दौरान लाठी-डंडे और सरिए चलने लगे, जिससे पूरी गांव की गलियां रणभूमि में तब्दील हो गईं. विवाद बढ़ता देख गांव के निवासी और बीजेपी कार्यकर्ता अजय सिंह उर्फ पप्पू बीच-बचाव करने पहुंचे. हालांकि, हमलावरों ने उन पर ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खूनी झड़प में मृतक के बेटे समेत 4 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.