लेटेस्ट न्यूज़

शाहजहांपुर में एक साल की बच्ची से रेप के आरोपी के एनकाउंटर पर पुलिस से ही भिड़ गईं गांव की महिलाएं, क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Shahjahanpur Encounter Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी गुड्डू के पुलिस एनकाउंटर को लेकर बवाल मच गया. ग्रामीणों ने पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस चौकी का घेराव किया.

social share
Google CTA

Shahjahanpur Encounter Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रेप के आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के दौरान मुठभेड़ में गोली मार दी. पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया. आरोपी पर मासूम बच्ची के साथ रेप का गंभीर आरोप था और पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी. इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने की बात सामने आई. हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया.