UPTak Baithak Logo

बिहार कैबिनेट में होने वाली है पवन सिंह की एंट्री? जानिए इस चर्चा के पीछे की पूरी कहानी

Pawan Singh News: एमएलसी बनने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं. कैबिनेट में एक पद खाली है और बीजेपी उन्हें राजपूत समाज व युवा वोटरों के बड़े चेहरे के रूप में 2025 चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh
social share
google news

Pawan Singh News: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर इन दिनों सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही चर्चा है कि विधान परिषद की कुर्सी मिलने के बाद अब आगे क्या? क्या पवन सिंह सिर्फ एक एमएलसी बनकर रह जाएंगे या फिर उनके हाथ बिहार सरकार की कमान आने वाली है? सूत्रों के हवाले से आ रही बेहद बड़ी खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 'पावर स्टार' के लिए एक बहुत बड़ा गेम प्लान तैयार कर चुकी है और उन्हें जल्द ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट पर एनडीए को झटका देने वाले पवन सिंह को बीजेपी अब बिहार में राजपूत समाज के एक बड़े चेहरे और यूथ आइकॉन के रूप में प्रमोट करने जा रही है. आइए समझते हैं कि सम्राट कैबिनेट का वो कौन सा गणित है, जो पवन सिंह के मंत्री बनने का रास्ता साफ कर रहा है.