लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद डीएम ने अपनी जेब से दिए 22000 रुपये, रोते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची थी ये महिला

गाजियाबाद में जनसुनवाई के दौरान एक 70 वर्षीय विधवा महिला ने पेंशन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं. महिला की आर्थिक स्थिति जानने के बाद डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, आयुष्मान कार्ड की प्रक्रिया शुरू कराई और अपनी परीक्षा ड्यूटी के मानदेय से 22 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट में होने वाली आम जनसुनवाई में यूं तो रोज सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन गुरुवार को यहां कुछ अलग हुआ. अपनी परेशानियों से टूट चुकी एक 70 साल की बुजुर्ग महिला जब गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के सामने पहुंची, तो डीएम ने न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर उनकी मदद की, बल्कि इंसानियत की एक मिसाल भी पेश की.