'अदिति मेरी भी बेटी है, लेकिन...राजभर ने आपत्तिजनक पोस्ट की निंदा के साथ अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला! बढ़ गई सियासी हलचल
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav daughter case: अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से राजनीति गरमा गई है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अदिति को अपनी बेटी बताते हुए पोस्ट की निंदा की है, लेकिन साथ ही अखिलेश यादव और सपा की राजनीतिक कार्यशैली पर भी तीखा हमला बोला है.
Akhilesh Yadav daughter case: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. इस विवाद के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है. राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा कर जहां एक तरफ अदिति यादव को अपनी बेटी बताते हुए उनके सम्मान में आवाज उठाई, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अखिलेश यादव और सपा की राजनीतिक कार्यशैली पर ही गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
