आगरा में अचानक क्यों सील कर दिए गए 298 प्राइमरी स्कूल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने दे डाला ये सख्त आदेश
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां 298 जर्जर और गिरने जैसी हातल में दिखने वाले प्राथमिक विद्यालयों में किसी के भी प्रवेश को रोक दिया गया है. इन सभी स्कूलों के दरवाजों पर सील के पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिससे कोई भी अंदर ना जाए.
ADVERTISEMENT

298 primary school seal in agra
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां 288 जर्जर और गिरने जैसी हातल में दिखने वाले प्राथमिक विद्यालयों में किसी के भी प्रवेश को रोक दिया गया है. इन सभी स्कूलों के दरवाजों पर सील के पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिससे कोई भी अंदर ना जाए. बता दें कि यह फैसला बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया है. जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है कि बच्चों की जान को जोखिम में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहां भी खतरा है वहां शिक्षण कार्य पूरी तरह से रोका जाए और बच्चों को किसी सुरक्षित जगहों पर पढ़ने के लिए शिफ्ट किया जाए.