लेटेस्ट न्यूज़

सचिन उपाध्याय हत्याकांड: आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, उनकी बेटी-बेटा दोषी करार, हुआ क्या था?

UP News: साल 2023 में बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की हत्या की गई थी. आरोप सचिन के ससुर, पत्नी और साले पर लगा था. अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आया है.

ADVERTISEMENT

Agra, Agra news, Agra police, Agra crime news, Agra crime, up news, up crime, आगरा, आगरा न्यूज, यूपी न्यूज
Agra news
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की हत्या के मामले में आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत को अदालत ने दोषी मानते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. इसी के साथ उनकी बेटी प्रियंका रावत उर्फ मोना और बेटे कृष्णा रावत को भी आजीवन कारावास की सजा दी है. एडीजे-17 नितिन कुमार ठाकुर की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपितों को दोषी ठहराया है. सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया.