बाहुबली बृजभूषण के काफिले में खुली जीप से चलने वाले हाजी साहब से मिलिए, देखिए इनका जलवा!
हाजी साहब ने कैसरगंज और बृजभूषण शरण सिंह को लेकर काफी बातचीत की. बता दें कि हाजी साहब बृजभूषण शरण सिंह के काफिले के साथ घूमते हैं. हाजी साहब की तरह उनकी गाड़ी का अंदाज भी शानदार है.
ADVERTISEMENT

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रचार प्रसार कर रही हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश लोकसभा की कैसरगंज सीट सुर्खियों में बनी हुई है. बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बृजभूषण शरण सिंह ने अपने छोटे बेटे करण भूषण सिंह को बतौर बीजेपी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं उनके सामने समाजवादी पार्टी (सपा) से भगत राम मिश्रा मैदान में हैं. ऐसे में हमारी यूपी Tak की टीम कैसरगंज में ग्राउड रिपोर्ट करने पहुंची. इस दौरान टीम की मुलाकात हाजी साहब से हुई. हाजी साहब ने कैसरगंज और बृजभूषण शरण सिंह को लेकर काफी बातचीत की. बता दें कि हाजी साहब बृजभूषण शरण सिंह के काफिले के साथ घूमते हैं. हाजी साहब की तरह उनकी गाड़ी का अंदाज भी शानदार है.