लेटेस्ट न्यूज़

करोड़ों की संपत्ति, लाखों का कर्ज और महंगे हथियारों का शौक! जानें बृजभूषण के बटे करण के कितना है पैसा

Karan Bhushan Singh Net Worth: कैसरगंज से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण शरण सिंह महंगी गाड़ियों के साथ असलहों के शौकीन हैं. जानें उनके पास कितनी है संपत्ति?

ADVERTISEMENT

Karan Bhushan Singh (left) is the son of BJP MP Brij Bhushan Singh. (Credit: Facebook/ Karan Bhushan Singh)
Brij Bhushan Singh, Karan Bhushan Singh
social share
google news

Karan Bhushan Singh Net Worth: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बार कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. करण भूषण सिंह ने शुक्रवार, 3 मई को अपना नामांकन दाखिल किया. इस बीच करण की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे की जानकारी सामने आई है. करण द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, वह 4 करोड़ 37 लाख 70000 रुपये की चल और 43 करोड़ 71 लाख रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं. वहीं, उनके ऊपर 22 करोड़ 66 लाख रुपये का बैंक कर्ज है.