लेटेस्ट न्यूज़

पीएम मोदी हमारे नेतन हैं और सीएम योगी...फिर एक बार बृजभूषण सिंह ने दिया विस्फोटक बयान

कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह भाजपा ने इस बार उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है. ऐसी चर्चा है कि यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते बृजभूषण शरण सिंह का इस बार टिकट कटा है.

ADVERTISEMENT

brijbhushan singh
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह. (File Photo)
social share
google news

Brijbhushan Sharan Singh News: कैसरगंज से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की जगह भाजपा ने इस बार उनके बेटे करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाया है. ऐसी चर्चा है कि यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते बृजभूषण शरण सिंह का इस बार टिकट कटा है. वहीं, इस बार टिकट न मिलने के चलते सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि अब बृजभूषण शरण सिंह का सियासी करियर अपने अंतिम पड़ाव पर है. इसी विषय पर अब बृजभूषण की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "अभी हम रिटायरमेंट लेना नहीं चाहते थे, लेकिन लगता है हम भी रिटायर हो गए. होइए वही जो राम रची राखा. लेकिन अभी खेला बाकी है."