लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी से एक साथ 4 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी, इनके रूट्स और जरूरी डिटेल्स जान लीजिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एरणाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. PMO के अनुसार, यह कदम प्रधानमंत्री के उस विजन को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें नागरिकों को तेज, आसान और आरामदायक रेलवे यात्रा का अनुभव मिल सके.