लेटेस्ट न्यूज़

दादा रहे पूर्व सीएम और…जानें ललितेश पति त्रिपाठी को? जिन्हें TMC ने बनाया है भदोही से उम्मीदवार

बता दें कि कुछ दिन पहले ही ललितेश पति त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के खाते में जा सकती है.

ADVERTISEMENT

Bhadohi
अखिलेश यादव के साथ टीएमसी उम्मीदवार
social share
Google CTA

Bhadohi Loksabha Chunav: समाजवादी पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. समाजवादी पार्टी ने सूची जारी करते हुए भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस को दे दी थी. तभी से माना जा रहा था कि इस सीट से ललितेश पति त्रिपाठी टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. अब टीएमसी ने बकायदा कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नाम का ऐलान कर दिया है.