लेटेस्ट न्यूज़

कोई है EVM के खिलाफ कैंपेन का चेहरा तो किसी ने फाड़ा प्रमोशन में आरक्षण बिल... अखिलेश ने इन्हें दे दिया टिकट

चुनाव आयोग के ऐलान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Politics
मेरठ और बिजनौर के सपा उम्मीदवार
social share
Google CTA

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर कल यानी शनिवार के दिन चुनाव आयोग अहम घोषणा करने जा रहा है. चुनाव आयोग कल लोकसभा चुनाव-24 की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. चुनाव आयोग के ऐलान से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की 7 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि अखिलेश ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार उतारा है. दरअसल नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. अब अखिलेश ने उसी सीट से दलित चेहरा उतारा है.