ओवैसी की पार्टी AIMIM यूपी में भी ठोकेगी ताल, जानें किन-किन सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
यूपी में एक और पार्टी की एंट्री होने जा रही है. यह पार्टी और कोई नहीं बल्कि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM है. इस बीच यूपी Tak को उन सीटों की जानकारी मिली है, जिनपर AIMIM चुनाव लड़ सकती है.
ADVERTISEMENT

UP Political News: लोकसभा चुनाव के नजरिए से 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश सबसे अहम राज्य माना जाता है. एक कहावत काफी प्रचलित है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही गुजरता है. इसका मतलब साफ है कि अगर आपको केंद्र की सत्ता पर काबिज होना है तो उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जितनी होंगी. यही वजह है कि राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय पार्टी का यूपी में विशेष रूप से फोकस रहता है.