लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश के खासम खास आलोक रंजन हार गए थे राज्यसभा चुनाव, पल्लवी पटेल बोलीं- मुझे कोई दुख नहीं

राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव के खासम खास आलोक रंजन (यूपी के पूर्व मुख्य सचिव) की हार पर पल्लवी पटेल ने दी ये प्रतिक्रिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Akhilesh Yadav & Pallavi Patel News: अपना दल (कमेरावादी) की ओर से उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनके साथ गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए था और लोकसभा चुनाव के संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है. अखिलेश के इस ऐलान के बाद शुक्रवार को अपना दल (कमेरावादी) नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पल्लवी पटेल ने जमकर सपा चीफ पर निशाना साधा. वहीं, उन्होंने कहा कि 'आज नीतीश कुमार के बाद इंडिया अलाइंस ने जो बिहार में किया, आज वही वो राजमाता कृष्णा पटेल जी के साथ यूपी में करने का प्रयास कर रहे हैं.'