लेटेस्ट न्यूज़

मौर्य, पल्लवी, चंद्रशेखर कोई करते खेल उससे पहले अखिलेश ने चला 'चरखा दांव', अंदर की खबर आई सामने

उत्तर प्रदेश की सियासत पर नजर रखने वालों को यह बात चौंका रही है कि समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े बड़े ओबीसी और दलित चेहरों ने क्यों अलग लाइन ले ली और क्यों सब कुछ गंवाकर मझधार में खड़े हो गए?

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश की सियासत पर नजर रखने वालों को यह बात चौंका रही है कि समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े बड़े ओबीसी और दलित चेहरों ने क्यों अलग लाइन ले ली और वे क्यों सब कुछ गंवाकर मझधार में खड़े हो गए? सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा चीफ अखिलेश यादव से अलग होकर क्या मिला? पल्लवी पटेल को अखिलेश से पंगा लेकर और समाजवादी पार्टी के गठबंधन से बाहर आकर क्या मिलेगा? सलीम शेरवानी ने समाजवादी पार्टी तो छोड़ दी, लेकिन आखिर इससे उन्हें हासिल क्या होगा? केशव देव मौर्य को अखिलेश से पंगा लेकर क्या मिलने वाला है और इन सब से इतर चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश में अकेले लड़कर कौन सा तीर मार लेंगे?