लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने अब तक जारी कीं 6 लिस्ट, जानें अखिलेश ने किसे-किसे दिया टिकट?
उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से अब तक समाजवादी पार्टी (सपा) 45 से ज्यादा पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. बता दें कि 21 मार्च को सपा ने अपनी छठी लिस्ट जारी की.
ADVERTISEMENT

UP Political News: उत्तर प्रदेश की 80 सीट में से अब तक समाजवादी पार्टी (सपा) 45 से ज्यादा पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. बता दें कि 21 मार्च को सपा ने अपनी छठी लिस्ट जारी की. सपा ने इस लिस्ट में जिन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी और मिर्जापुर शामिल हैं. बता दें कि संभल में अखिलेश यादव ने शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर रहमान बर्क को टिकट दिया है. सपा ने अपनी पहली लिस्ट में शफीकुर्रहमान बर्क को संभल से प्रत्याशी बनाया था. मगर बीते दिनों शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया, जिसके चलते अब अखिलेश ने उनके पौते को चुनावी मैदान में उतारा है.