संभल, घोसी, मिर्जापुर…सपा चीफ अखिलेश यादव ने जारी की नई लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. सपा की इस लिस्ट में 6 लोकसभा सीटों पर सपा उम्मीदवारों के नाम हैं. बता दें कि इस लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने संभल, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, घोसी औऱ मिर्जापुर पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. संभल में अखिलेश यादव ने शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर रहमान बर्क पर दांव खेला है और उन्हें टिकट दिया है तो वही सपा ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. सपा ने मिर्जापुर से राजेंद्र सिंह बिंद को मैदान में उतारा है.