10th बोर्ड में आए 58.66% नंबर पर देवरिया की ये लड़की जीते जी रिजल्ट नहीं देख पाई पड़ोस के बगीचे में मिली बॉडी
Deoria Crime News: यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने 10th बोर्ड 58.66% नंबर हासिल किए. मगर वह अपना रिजल्ट देख न सकी, उससे पहले उसकी ह्त्या कर दी गई. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Deoria Crime News
Deoria Crime News: यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां हाईस्कूल की एक छात्रा की लाश उस दिन मिली जिस दिन उसका रिजल्ट सामने आया. छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में 58.66% अंक हासिल किए, लेकिन अफसोस वह अपने इस रिजल्ट को देख न सकी. लड़की की लाश मिलने से हर कोई हैरान है. मृतका के पिता का आरोप है कि गुरुवार रात किसी ने फोन कर उनकी बेटी को बुलाया और हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया. सूचना मिलने पर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची. सीओ (रुद्रपुर) अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.