लेटेस्ट न्यूज़

BPSC ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए निकाली वैकेंसी, 29 मई से शुरु होंगे आवेदन, जानें पूरा प्रॉसेस

BPSC ASO Recruitment 2025: BPSC ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 41 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 29 मई से 23 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BPSC ASO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती प्रशासनिक विभाग में की जा रही है और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2025 से शुरू होगी और कुल 41 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.