लेटेस्ट न्यूज़

ECIL ने टेक्नीशियन के 45 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

ECIL Recruitment 2025: ECIL (इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) ने TECHNICIAN (GR-II) पदों पर विभिन्न ट्रेड्स के लिए 45 रिक्तियों की घोषणा की है. इच्छुक उम्मीदवार 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

ECIL Recruitment 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने TECHNICIAN (GR-II) (WG-III) के विभिन्न ट्रेड्स में कुल 45 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड  भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है. ECIL देश के रणनीतिक क्षेत्रों जैसे न्यूक्लियर, डिफेंस, एयरोस्पेस, IT, टेलीकॉम, नेटवर्क और होमलैंड सिक्योरिटी में कार्यरत है और इसने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, डिजिटल कंप्यूटर, सॉलिड स्टेट टीवी जैसे अनेक इनोवेटिव उत्पादों में अग्रणी भूमिका निभाई है.

क्या हैं वैकेंसी डिटेल्स 

ECIL द्वारा TECHNICIAN (GR-II) (WG-III) पदों के लिए कुल 45 रिक्तियां निकाली गई हैं. ये रिक्तियां विभिन्न ट्रेड्स में हैं, जिनमें सबसे अधिक पद इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए उपलब्ध हैं. नीचे दिए गए विवरण के अनुसार उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन कर सकते हैं:

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 11 पद

फिटर – 07 पद

मशीनिस्ट – 07 पद

इलेक्ट्रिशियन – 07 पद

टर्नर – 05 पद

शीट मेटल – 02 पद

वेल्डर – 02 पद

कारपेंटर – 02 पद

पेंटर – 02 पद

कुल पदों की संख्या: 45

ये नियुक्तियां हैदराबाद मुख्यालय, विभिन्न ज़ोनल ऑफिस और भारत में फैले प्रोजेक्ट साइट्स के लिए की जाएंगी.

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए, जिसकी गणना 30 अप्रैल 2025 तक की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास मैट्रिकुलेशन/SSC या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NTC) अनिवार्य है. उम्मीदवार के पास या तो NAC (National Apprenticeship Certificate) होना चाहिए या फिर कम से कम एक वर्ष का संबंधित कार्यानुभव होना चाहिए. ध्यान दें कि ITI प्रमाणपत्र केवल उन्हीं ट्रेड्स में मान्य होगा जो इस भर्ती में उल्लेखित पदों के अनुरूप हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹20,480 प्रति माह की प्रारंभिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, उन्हें DA, HRA, PF, ग्रेच्युटी, मेडिकल लाभ, और लीव जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो ECIL के नियमों के अनुसार होंगी. हर वर्ष वेतन में 3% की वार्षिक वृद्धि भी शामिल है.

इन डेट्स का रखें ध्यान 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 16 मई 2025 (दोपहर 2 बजे से)
  • ऑनलाइन अप्लाई  करने की लास्ट डेट: 5 जून 2025 (दोपहर 2 बजे तक)
  • CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के लिए एडमिट कार्ड: ECIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा.
  • ट्रेड टेस्ट की सूचना: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा.
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://www.ecil.co.in

अप्लाई करने से पहले जान लें ये बातें

प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है. यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक बार आवेदन करता है, तो उसकी उम्मीदवारी स्वतः रद्द कर दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और ट्रेड टेस्ट शामिल हो सकते हैं. इन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

सभी जानकारी केवल ECIL की आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट न छूटे.

ये भी पढ़ें: AIIMS भोपाल में इन 26 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?