लेटेस्ट न्यूज़

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ने निकाली ग्राउंड स्टाफ और लोडर के 1446 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी पा सकते हैं 35000 सैलरी

IGI एविएशन सर्विसेज ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क ₹350 (ग्राउंड स्टाफ) और ₹250 (लोडर) है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IGI Aviation Recruitment: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. अगर आप एविएशन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर जैसे पदों पर कुल 1446 वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती में सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई एयरलाइंस डिप्लोमा या पूर्व अनुभव जरूरी नहीं है. इस भर्ती के लिए 10वीं या 12वीं पास युवा भी पात्र हैं. आपको बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक लोग igiaviationdelhi.com वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस खबर में हम आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि कैसे आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.