UPTak Baithak Logo

नीट यूजी छात्रों के लिए अच्छी खबर, यूपी के 7 मेडिकल कॉलेजों को मिला परमीशन लेटर, बढ़ी MBBS की सीटें

UP Seven Medical Colleges:  राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए उत्तर प्रदेश के सात नए मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई शुरू करने को मंजूरी दे दी है.

ADVERTISEMENT

Representational image
Medical Colleges
social share
Google CTA

UP Seven Medical Colleges: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए उत्तर प्रदेश के सात नए मेडिकल कॉलेजों में MBBS की पढ़ाई शुरू करने को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ राज्य के 13 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता देने पर चर्चा की थी. इन चर्चाओं के बाद, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए अनुमति पत्र जारी किए हैं. इसके साथ ही आगरा और मेरठ के मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने को भी अनुमति मिली है.