लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में UPSTF ने मादक पदार्थों के 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन किलोग्राम अफीम बरामद

Bareilly News Hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और बरेली की नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Bareilly News Hindi: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और बरेली की नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम अफीम बरामद की है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी बरेली और बदायूं के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि बदायूं जिले के रामलाल और जतन कश्यप तथा बरेली के जोधा सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलोग्राम अफीम बरामद की गई है.

STF Arrested Smuggler: अग्रवाल ने बताया कि यह गिरोह नगालैंड और दूसरे प्रदेशों से अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की भी तस्करी करता है और ये लोग बैग में कपड़ों के बीच मादक पदार्थ छिपाकर लाते हैं.

उन्होंने बताया कि इस मामले में एसटीएफ (STF) ने नवाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और मामले में विस्तृत जांच की जा रही है.

बरेली: 5 बच्चों की मां सारे जेवर लेकर प्रेमी के साथ हो गई फरार, पति को भिजवा चुकी है जेल